राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंत्री प्रेमचंद ने आयुर्वेदाचार्य को किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंत्री प्रेमचंद ने आयुर्वेदाचार्य को किया सम्मानित

 राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंत्री प्रेमचंद ने आयुर्वेदाचार्य को किया सम्मानित

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 29 अक्टूबर 2024

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर तीर्थ नगरी के आयुर्वेदाचार्य को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

मंगलवार काे बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में इन आयुर्वेदाचायों

का अतुलनीय योगदान है। अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है, इसी दिन धनतेरस भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार हैं और धनतेरस के दिन उनकी पूजा की जाती है। अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है और धन्वंतरि को आयुर्वेद के देवता के रूप में माना जाता है।

इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉ जीएल अरोड़ा, डॉ डीपी बलोदी, डॉ सीमा सक्सेना और डॉ भास्कर आनंद को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, राजवीर रावत, शिवकुमार गौतम, संजीव पाल, शुभम शर्मा, पुनीता भंडारी, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!