मंत्री प्रेमचंद ने पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग को बंद कर, नए बनए गए मार्ग की गुणवत्ता का किया निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री प्रेमचंद ने पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग को बंद कर, नए बनए गए मार्ग की गुणवत्ता का किया निरीक्षण

 मंत्री प्रेमचंद ने पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग को बंद कर, नए बनए गए मार्ग की गुणवत्ता का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 12 दिसंबर 2023

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग को बंद कर उसके समीप से बनए गए अन्य मार्ग की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता के लिए डा. अग्रवाल ने डीआरएम मुरादाबाद से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान के लिए निर्देशित किया।

मंगलवार को डा. अग्रवाल ने डीआरएम को बताया कि पुराने रेलवे मार्ग जो कि शहर के अन्य जगहों को जोड़ता है। बताया कि इस मार्ग से इंद्रा नगर, नेहरूग्राम, विस्थापित, प्रगति विहार, आशुतोष नगर, ऋषिलोक कॉलोनी, बनखंडी, शांतिनगर, रेलवे रोड सहित अन्य मार्ग के प्रतिदिन स्थानीय लोग आवागमन करते है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इसी मार्ग से देहरादून तथा एम्स अस्पताल के लिए भी मरीज एवं उनके तीमारदार पहुंचते हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, स्कूली वाहन, परिवहन बसें आदि भी इसी मार्ग से गुजरते है। डा. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे में इस मार्ग की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि पुराने रेलवे स्टेशन मार्ग की हालात खस्ता है। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही धुल के कण आसपास के घरों में पहुंचती है, जो मानवीय दृष्टि से सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की गुणवत्ता सही न हो पाने के चलते मार्ग से आवागमन कठिनाइयों भरा है।उन्होंने डीआरएम मुरादाबाद को निर्देशित कर कहा कि इस मार्ग की गुणवत्ता को दुरुस्त किया जाए, जिससे मार्ग का आवागमन सुगम हो सके।

इस पर डीआरएम ने अपने अधीनस्थ को मौके पर जाकर व्यवस्था देखने को कहा। इस अवसर पर एडवोकेट व भाजपा नेता राकेश पारछा, प्रदीप दुबे, निवर्तमान पार्षद राजेश दीवाकर, सरदार गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!