मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री का किया स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री का किया स्वागत

 मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री का किया स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 12 जुलाई 2025

कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की।

इस दौरान मंत्री जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री से मसूरी भिलाड़ू में बहुप्रतीक्षित खेल मैदान के लिए भी केंद्र का सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी उपस्थित रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!