मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

 मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 04 अप्रैल 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उच्च टेंशन विद्युत लाइन (33 केवी) के तारों को भूमिगत करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए।

इस मौके पर गणेश जोशी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़क स्थानीय निवासियों के घरों से ऊंची न हो। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए, जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला स्थित शिव मंदिर के शिफ्टिंग के लिए चिह्नित किए गए स्थान का भी निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और गति बनाए रखने पर जोर दिया तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, पीबीओआर शमशेर सिंह बिष्ट, महेश प्रसाद, एस.डी.डंगवाल, विपुल, सागर, जसपाल सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!