मंत्री गणेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

 मंत्री गणेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

उत्तराखंड(रुद्रपुर),रविवार 20 जुलाई 2025

कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक फलदार पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पाैधरोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कृषि मंत्री ने कहा कि एक वृक्ष हम मां के नाम लगाएं और उसकी देखभाल भी उसी ममता के साथ करें, जिस प्रकार मां अपने बच्चों की करती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय चेतना का सुंदर संगम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!