मंत्री डा. अग्रवाल ने मीरानगर में 129 आपदा प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चेक - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मंत्री डा. अग्रवाल ने मीरानगर में 129 आपदा प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चेक

 मंत्री डा. अग्रवाल ने मीरानगर में 129 आपदा प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चेक

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 07 नवंबर 2023

क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते माह अगस्त में आई आपदा से मीरा नगर वार्ड संख्या 30 में 129 प्रभावित परिवारों को करीब 03 लाख 22 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सात हजार प्रभावितों को चेक दिए जा रहे हैं। बताया कि आपदा में क्षति के अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा में अपनी जान गंवा चुके मृतकों के परिजनों को भी राहत राशि दी गई है।

मीरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगस्त माह में अत्यधिक भारी वर्षा के कारण ऋषिकेश विधानसभा में काफी नुकसान निरीक्षण के दौरान देखने को मिला।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा मौके पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा भी लिया गया था बताया कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर मुआवजा राशि देने के निर्देश भी दिए थे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चंद्रेश्वर नगर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में सभी ने धैर्य रखते हुए एक दूसरे की मदद की। उन्होंने मौके पर वार्ड संख्या 30 में 129 आपदा से प्रभावित परिवारों को करीब 03 लाख 22 हजार रुपये के आपदा राहत के चेक वितरित किए।

इस मौके पर तहसीलदार चमन, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, संगीता कुकरेती, विनीता बिष्ट, वेद प्रकाश कपरवान, रमेश चंद शर्मा, माया घले आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!