मंत्री अग्रवाल ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, वर्षगांठ मनाने का किया आग्रह - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री अग्रवाल ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, वर्षगांठ मनाने का किया आग्रह

 मंत्री अग्रवाल ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, वर्षगांठ मनाने का किया आग्रह

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 24 जनवरी 2024

वित्त, शहरी विकास व आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की वर्षगांठ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने संघ प्रमुख को भी पत्र के जरिए मंदिर निर्माण और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पर बधाई दी।

मंत्री डॉ. अग्रवाल ने पत्र के जरिए कहा है कि शताब्दियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग, तपस्या की अनवरत प्रतीक्षा श्रीराम के आने से फलीभूत हुई। इस प्रकार श्रीराम ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोकर समरसता और सामन्जस्य का संदेश मानव मात्र के कल्याण के लिए दिया था। आज सम्पूर्ण देश में उसी समरसता के माहौल की अनुभूति हो रही है तथा ऊंच-नीच, जाति-पाति की खाइयां मिटती दिखायी दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भागीरथी प्रयास, संतों, महापुरूषों के आशीर्वाद के बल पर ही संभव हुआ है। श्रीराम मंदिर निमार्ण का जो आलौकिक दृश्य आज दृष्टिगोचर हो रहा है और सम्पूर्ण जनमानस जिस परमानन्द की अनुभूति करवा रहा है, जिनका शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता है। सनातन संस्कृति के स्वाभिमान के प्रतीक अयोध्या धाम में निर्मित श्रीराम मंदिर, राष्ट्र मंदिर का स्थान प्राप्त करेगा, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!