दुलर्भ खनिज की खोज के लिए कार्य योजना तैयार करे खनन विभाग : मुख्य सचिव - Shaurya Mail

Breaking News
विरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वानउत्तराखंड में 12,543 मतदान केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश

दुलर्भ खनिज की खोज के लिए कार्य योजना तैयार करे खनन विभाग : मुख्य सचिव

 दुलर्भ खनिज की खोज के लिए कार्य योजना तैयार करे खनन विभाग : मुख्य सचिव

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 12 फरवरी 2025

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में दुलर्भ खनिज की खोज के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खनन विभाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप खनिज संपदा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के प्रयास करें। खनन विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया व उद्यम प्रतिनिधियों की बैठक में मुख्य सचिव ने ये निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में दुर्लभ खनिजों के अनुसंधान के लिए उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की के मध्य भागीदारी पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि खनन विभाग आईआईटी रुड़की उद्यमियों को दुलर्भ खनिल की खोज, निष्कासन, प्रसंस्करण व रिसाइकलिंग के लिए कार्य प्रणाली विकसित करने पर फोकस करें। मुख्य सचिव ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुसंधान व क्षमता निर्माण को मजबूत करना आवश्यक है। इस अवसर पर सचिव बृजेश कुमार संत, आईआईटी रुड़की से डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!