सैनिक मंत्री ने बलिदानी अभिमन्यु राय को दी पुष्पांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक मंत्री ने बलिदानी अभिमन्यु राय को दी पुष्पांजलि

 सैनिक मंत्री ने बलिदानी अभिमन्यु राय को दी पुष्पांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 17 दिसम्बर 2023

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के जैंतनवाला निवासी बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद की तेहरवी में सम्मिलित होकर शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बलिदानी के पिता रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमिताभ राय ने अपने पुत्र शहीद अभिमन्यु राय की याद में देश भक्ति गीत गाकर और भारत माता की जय नारों के साथ उनको स्मरण किया। गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में बलिदानी हो गए थे। इस अवसर पिता अमिताभ राय, शहीद की मां चित्रलेखा राय, पत्नी अक्षिता राय, वंदना बिष्ट, नैन सिंह पवार, आशीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!