शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी  - Shaurya Mail

Breaking News

शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी 

 शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी 

शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच लोग बरी 

आज सीजेएम कोर्ट से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पक्ष में बड़ा फैसला आया है। गणेश जोशी, योगेंद्र रावत में सहित पांच लोगों को कोर्ट ने आज बाइज्जत बरी कर दिया है। जोशी समेत पांच लोगों पर वर्ष 2016 में 14 मार्च के दिन विधानसभा घेराव करने के दौरान पुलिस के शक्तिमान घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप था।

बताते चलें कि उत्तराखंड देहरादून के बहुचर्चित शक्तिमान घोड़े के मामले में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी जेल भी जा चुके हैं। यह प्रकरण तक कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा तो सोशल मीडिया में भी खूब छाया रहा।

बताते चलें कि पुलिस के धवल शक्तिमान घोड़ा का पैर टूटने के बाद अमेरिका से उसके लिए नकली पैर मंगाया गया था। एक माह तक उपचार के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका और 20 अप्रैल 2016 को शक्तिमान की मौत हो गई।

अपने पक्ष में आए फैसले के बाद गणेश जोशी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

 

 

 

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!