छात्र नेता हिमांशु के नेतृत्व में विषय बदलवाने के लिए दिया गया ज्ञापन - Shaurya Mail

Breaking News

छात्र नेता हिमांशु के नेतृत्व में विषय बदलवाने के लिए दिया गया ज्ञापन

 छात्र नेता हिमांशु के नेतृत्व में विषय बदलवाने के लिए दिया गया ज्ञापन

ऋषिकेश,  देव सुमन विवि परिसर में विषय बदलवाने के लिए छात्र-छात्राओं ने समिति गठन के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को विद्यार्थी नेता हिमांशु जाटव ने बताया कि इस बार प्रथम सेमेस्टर में जिन विद्यार्थी छात्राओं ने अपना प्रवेश लिया है। उन्हें विषय बदलने में बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे काफी छात्रों में रोष की भावना है समस्त विद्यार्थी छात्राओं ने आग्रह किया था कि जल्द से जल्द विषय बदलवाने के लिए समिति का गठन किया जाए, जिससे छात्रों को विश्वविद्यालय में विषय बदलवाने में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

मौके पर अजय कुमार, सुजल थापा, अंकित मंडल, अंशुल भागडी, विकेश, ईशु चौहान, साहिल भट्ट आदि विद्यार्थी छात्राएं उपस्थित रहें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!