मसूरी की पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनीं मीरा सकलानी, मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News
माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशविरासत महोत्सव-2026 में सजा संस्कृति का अनूठा संगम : विद्यार्थियों की प्रतिभा, श्रीलंका के लोकनृत्य, डॉ. एन. राजम के वायलिन और मंजरी चतुर्वेदी की ‘द तवायफ स्टोरी’ ने मोहा मनडीएम के निर्देश पर जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षणविरासत साधना में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य की शाही झलकियों का गजब और शानदार रहा अंदाज़स्वामी रामदेव, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश-विदेश के साहित्यकारों ने हिंदी के वैश्विक विस्तार का किया आह्वान

मसूरी की पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनीं मीरा सकलानी, मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं

 मसूरी की पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनीं मीरा सकलानी, मंत्री गणेश जोशी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(मसूरी/देहरादून),शुक्रवार 07 फरवरी 2025

नगर पालिका परिषद मसूरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मसूरी टाउन हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और राजपुर विधायक खजान दास उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी को पदभार ग्रहण करने पर भी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मसूरी के लिए गर्व का क्षण है कि पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनी हैं। यह उपलब्धि नारी सशक्तिकरण और जन विश्वास की जीत को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यह विश्वास डबल इंजन सरकार और पार्टी के प्रति जनता की उम्मीदों को भी दर्शाता है। उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए मसूरीवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री ने मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया और कहा कि हम सभी मिलकर मसूरी को विश्व के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नगर पालिका टीम के नेतृत्व में मसूरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल एवं नव निर्वाचित सभासदगण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!