महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

 महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

उत्तराखंड(हल्द्वानी),बुधवार 25 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ की उपस्थिति में ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करने वाला संगठन है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विगत 11 वर्षों और धामी सरकार के पिछले चार वर्षों में देश एवं राज्य की जनता ने ऐतिहासिक जनकल्याणकारी निर्णयों और अभूतपूर्व विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए विकास कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होते हैं और इसी कारण अन्य दलों के जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वार समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुले हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने नव-प्रवेशी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी में प्रत्येक नए सदस्य का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठनात्मक दायित्वों में समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि धामी सरकार के विकास कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में रिकॉर्ड तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

ऊधम सिंह नगर से सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर रीना गौतम, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूचि पाल, जय नारायण तिवारी, अकील अहमद, आरकीन सहित अन्य शामिल रहे। पिथौरागढ़ से ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. भीम कुमार, राज्य आंदोलनकारी गोबिंद महर (गोपू), ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार चन्तोला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सदस्यता ली।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी,प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी,दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या,सुरेश भट्ट,शंकर कोरंगा,नवीन वर्मा,जिला महामंत्री रंजन बर्गली,विनीत अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा,मंडल अध्यक्ष हल्द्वानी मधुकर श्रोत्रिय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!