मन की बात हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत : गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News

मन की बात हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत : गणेश जोशी

 मन की बात हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत : गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 दिसम्बर 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के वार्ड 08 सालावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 80 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117वां और इस साल 9वां और आखिरी संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट, महाकुंभ की विशेषताएं, फिल्म जगत की कई महान हस्तियां राज कपूर और रफी साहब को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र और बस्तर में हुए अनूठे ओलंपिक के बारे में भी बताया। देश वासियों को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को नए कार्य करने व समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को जरूर सुनने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष मोहिनी वर्मा, सुबोध सिंह बिष्ट, आरएस परिहार, भूपेन्न्द्र सिंह कठैत, डा. एएल अमोली, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!