प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

 प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 27 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये।

शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। राज्य की विकास यात्रा में सबको सहयात्री बनकर कार्य करना है। सभी को अपने कार्यों और दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यसंस्कृति में नवाचार जरूरी है, परम्परा से हटकर हमें अभिनव प्रयोग पर अधिक ध्यान देना है।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों में संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय होना जरूरी है। कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए परफोर्मेंस आधारित दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यों में सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती है, समस्याओं को कम कर समाधान की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, एडवोकेट जनरल एस.एन. बाबुलकर, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट समेत अन्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!