मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 31 दिसम्बर 2024

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 02 हजार रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी।

इस मौके पर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना की ओर से राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!