लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, अध्यक्ष ने पहनाया बैज - Shaurya Mail

Breaking News

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, अध्यक्ष ने पहनाया बैज

 लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, अध्यक्ष ने पहनाया बैज

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 04 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज पहना कर ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने के कार्यक्रम का शुरुआत की।

कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।

मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक संदेश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।

इस अवसर पर महामंत्री नवीन जोशी,प्रवक्ता दीप बोहरा,मीडिया पैनलिस्ट मोहन काला,सचिव गीताराम जायसवाल,विकास नेगी,मंजू त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!