स्थानीय निकाय होंगे प्रशासकों के हवाले : प्रेमचंद अग्रवाल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

स्थानीय निकाय होंगे प्रशासकों के हवाले : प्रेमचंद अग्रवाल

 स्थानीय निकाय होंगे प्रशासकों के हवाले : प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 20 नवंबर 2023

आखिरकार नगर निगमों और स्थानीय निकायों को प्रशासन के हवाले करना पड़ गया है। नई बनी नगर पालिकाओं के परिसीमन न हो पाने के कारण अभी स्थानीय निकायों का चुनाव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे।

प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। आने वाले एक दिसंबर को निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। निकाय चुनाव ना कराने पर सरकार इनमें प्रशासक तैनात कर देगी। प्रदेश में करीब 84 नगर निकाय के बोर्ड का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो जाएगा। इस बार चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है। इस संदर्भ में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि राज्य में निकाय चुनाव सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद होंगे। इसके लिए अभी मतदाता सूची बनाने और निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने का सर्वे चल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!