कालाढूंगी में पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव - Shaurya Mail

Breaking News

कालाढूंगी में पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

 कालाढूंगी में पांच साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

उत्तराखंड(कालाढूंगी),शुक्रवार 3 नवंबर 2023

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।

दहशत में ग्रामीण

आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!