Breaking News

देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून, शादी समारोह के जश्न में देर रात तक डीजे बजाना भारी पड़ गया। पुलिस ने रात करीब 11.20 बजे डीजे बंद करावाया। आयोजक, डीजे संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे तेज आवाज में चीड़ोवाली, कंडोली क्षेत्र में डीजे बजाने की शिकायत मिली। मयूर विहार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि मनमोहन मल्होत्रा निवासी लेन सात, मंदाकिनी विहार, चीड़ोवाली के समारोह में रविंद्र पुंडीर के आयोजन मंदाकनी विहार में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पुलिस ने डीजे बंद कराने के साथ ही इन दोनों लोगों और डीजे संचालक शिव कश्यप व संतोष कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!