Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

संसद की सुरक्षा में चूक का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार

 संसद की सुरक्षा में चूक का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार

नई दिल्ली,शुक्रवार 15 दिसंबर 2023

संसद की सुरक्षा में चूक का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने करीब सात घंटे पहले ललित झा की गिरफ्तारी की महत्वपूर्ण सूचना एक्स हैंडल पर साझा की है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ललित झा ने गुरुवार रात समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। ललित की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी। इस घटना के सिलसिले में पुलिस कई आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों के खिलाफ दिल्ली में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना बुधवार दोपहर हुई थी। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्यकाल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए थे। नीले रंग की जैकेट पहना एक शख्स सांसदों की सीट पर कूदने लगा। वह लगभग तीन कतार लांघकर आसन की तरफ जाने लगा।

अफरा-तफरी के माहौल के बीच कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाकर उसे घेर लिया। मार्शल भी दौड़कर आ गए। तभी उस युवक ने जूते के अंदर से कुछ पदार्थ निकाला। इसके बाद वहां पीले रंग का धुआं उठने लगा। बाद में सांसदों और मार्शलों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!