क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया प्रदक्षिणा कार्यक्रम - Shaurya Mail

Breaking News

क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया प्रदक्षिणा कार्यक्रम

ऋषिकेश, उत्तराखंड क्रीड़ा भारती ने भारत प्रदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
रविवार को उत्तराखंड क्रीड़ा भारती द्वारा रेशम माजरी स्थित होली एंजेल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री भारत चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से क्रीड़ा भारती संपूर्ण प्रदेश में प्रोत्साहन एवं जागरूकता अभियान चला रही है। आगामी 21 अगस्त को देश में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन संचालित होगी। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को एक लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार स्वरूप धनराशि दी जाएगी। उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की दृष्टि से एवं खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में लाभ मिल सके, इसलिए सशक्त खेल नीति बनाई गई है। इससे खिलाड़ियों को लाभ होगा।
क्रीड़ा भारती के सह प्रांत मंत्री सोहन वीर राणा ने कहा कि क्रीड़ा भारती ने जहां परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की बात कही है, वहीं युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर भी प्रदान किए हैं स इस दौरान विद्यालय के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। मौके पर कार्यक्रम आयोजक दिनेश प्रसाद पैन्यूली, राजेश चन्द्र भट्ट, शेर सिंह थापा, कुलवीर सिंह, सोमदत्त शर्मा, अमन‌ पंवार, हिमांशु पंवार, कुलभूषण द्विवेदी, अभीषेक रांगड, आराधना, शशि कलूड़ा, पिंकी पयाल, पूजा गुसाईं, पूनम चौहान, बृजेश राय आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!