खुशी चौहान डिजाइनर स्टूडियो का हुआ उद्घाटन - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

खुशी चौहान डिजाइनर स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

 खुशी चौहान डिजाइनर स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

खुशी चौहान डिजाइनर स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

 

-लेटेस्ट स्टाइल के भारतीय परिधान बने आकर्षण का केंद्र

 

देहरादून, मशहूर फैशन डिजाइनर खुशी चौहान ने राजपुर रोड़ पर स्थित अपने डिजाइनर स्टूडियो का भव्य उद्धघाटन किया। खुशी चौहान ने ओएनजीसी, पॉलिटेक्निक से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के बाद सहस्त्रधारा रोड पर अपनी पहली शाखा सेलेस्टाइल 99 के नाम से शुरू की। लोगों में उनके डिजाइनर कपड़ों के लिए भारी मांग उठी जिसके बाद उन्होंने राजपुर रोड़ पर अपने स्टूडियो को खोलने का निर्णय लिया। खुशी सभी के पसंदीदा परिधान और उचित डिजाइनों को तैयार करने में विश्वास रखती हैं। राजपुर रोड़ स्थित उनके स्टोर में सभी प्रकार के ब्राइडल लहंगे, बनारसी साड़ियाँ, लखनवी सूट और सभी प्रकार के भारतीय परिधानों के लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं। इन सभी परिधानों को रेडीमेड के साथ ही अपनी पसंद के अनुसार अनुकूलित भी किया जा सकता है। आज उद्घाटन समारोह के दौरान खुशी के साथ आकांक्षा सिन्हा, अंजलि सिन्हा, सुधांशी, अनुराधा और कई लोगों ने भाग लिया। यह स्टूडियो होटल मधुबन, राजपुर रोड के ठीक सामने स्थित है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!