बिजली बचाने वाली कूलिंग के इन नए कूलर्स के साथ केनस्टार ने भविष्य के लिए नया स्टैंडर्ड सेट किया - Shaurya Mail

Breaking News

बिजली बचाने वाली कूलिंग के इन नए कूलर्स के साथ केनस्टार ने भविष्य के लिए नया स्टैंडर्ड सेट किया

 बिजली बचाने वाली कूलिंग के इन नए कूलर्स के साथ केनस्टार ने भविष्य के लिए नया स्टैंडर्ड सेट किया

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 मार्च 2026 

केनस्टार, जो पिछले 30 सालों से भारत के भरोसेमंद होम अप्लायंस ब्रांड्स में से एक है, ने बिजली की बचत और कूलिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर लॉन्च किए हैं, जिन पर 5 साल की पक्की वारंटी दी जा रही है। इस नई शुरुआत के साथ केनस्टार ऐसा पहला ब्रांड बन गया है जो सर्टिफाइड बिजली बचत को लंबी वारंटी के भरोसे के साथ जोड़ रहा है। इससे ग्राहकों को कम बिजली बिल, दमदार परफॉरमेंस और लंबे समय तक चलने वाली कूलिंग का फायदा मिलेगा।

लॉन्च के साथ ही केनस्टार ने एक खास कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा नज़र आ रहे हैं। इस कैंपेन के जरिए ‘भारत का पहला 5-स्टार और 5 साल की वारंटी’ का मैसेज बहुत ही आसान और दिलचस्प तरीके से लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।

केनस्टार के 50 से ज्यादा एयर कूलर मॉडल्स घरों से लेकर दुकानों और ऑफिसों तक, हर जगह के लिए फिट हैं। कंपनी का वादा साफ है—हर जगह के लिए सही कूलिंग, वो भी बिजली की बचत और परफॉरमेंस से समझौता किए बिना। इन कूलरों में BLDC Maxx तकनीक है जो कम बिजली में ज्यादा हवा देती है। क्वाड्रा फ्लो (Quadra Flow) तकनीक हवा को चारों तरफ फैलाती है, जबकि हाइड्रो डेंस मेश हनीकॉम्ब कूलिंग (Hydro Dense Mesh Honeycomb) पैड्स ठंडी और ताजी हवा देते हैं। साथ ही, इसकी मजबूत डबल बॉल बेयरिंग मोटर लंबे समय तक बिना रुके काम करती है।

लॉन्च के मौके पर केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने कहा, “हमारे लिए इनोवेशन का मतलब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है। हमारी नई रेंज में बेहतरीन परफॉरमेंस, बिजली की सबसे ज्यादा बचत और लंबे समय का भरोसा—सब एक साथ मिलता है। यह लॉन्च दिखाता है कि हम भारतीय घरों को सही मायनों में उच्‍च गुणवत्‍ता और वैल्यू देना चाहते हैं।”

यह कैंपेन केनस्टार को एक ऐसे ब्रांड के रूप में और मजबूत बनाता है, जिस पर करोड़ों लोग भरोसा करते हैं। आसान कहानियों के जरिए कंपनी अपने बिजली बचाने वाले कूलिंग के वादे को सीधे लोगों तक पहुँचा रही है।

केनस्टार के ब्रांड एंबेसडर राजकुमार राव ने कहा, “केनस्टार हमेशा से भरोसे का नाम रहा है। यह रेंज सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक वादा है जो बिजली की बचत और लंबे समय तक चलने वाले भरोसे के जरिए भारतीय परिवारों को असली फायदा पहुँचाता है।”

अभिनेत्री और ब्रांड एंबेसडर पत्रलेखा ने कहा, “केनस्टार की सबसे अच्छी बात वो भरोसा है जो इन्होंने सालों में कमाया है। इनके प्रोडक्ट्स आज के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं—बेहतर परफॉरमेंस के साथ मन की शांति।”

केनस्टार की रेंज में महा डेजर्ट कूलर, टॉवर कूलर, पर्सनल कूलर, विंडो कूलर और टेबल-टॉप कूलर जैसे कई विकल्प शामिल हैं, जो हर तरह के कमरे और जरूरत के हिसाब से बनाए गए हैं।

केनस्टार के सीओओ संतोष भामरे ने कहा, “इस कैंपेन के जरिए हम लोगों को बिजली बचाने वाले कूलिंग विकल्‍पों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। हमारी नई रेंज ई-कॉमर्स साइट्स, दुकानों और ऑनलाइन चैनल्स पर आसानी से उपलब्ध है, ताकि देश के हर हिस्से में लोग इसे खरीद सकें।”
केनस्टार के 5-स्टार रेटेड एयर कूलर को देशभर में 560 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स का सपोर्ट हासिल है। साथ ही कंपनी के 29 ब्रांच और 18 वेयरहाउस ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सर्विस देने के लिए तैयार हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!