केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को विशेष पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को विशेष पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

 केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को विशेष पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, शनिवार 23 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को हवाईअड्डों की श्रेणी में इंटीरियर 2023 के लिए विशेष पुरस्कार जीतने पर बेंगलुरु के लोगों को बधाई दी।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक के रूप में यूनेस्को की मान्यता प्राप्त हुई है और इसके अंदरूनी हिस्सों के लिए एक प्रतिष्ठित विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पिछले साल टर्मिनल भवन के उद्घाटन की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “एक सराहनीय उपलब्धि! बेंगलुरु के लोगों को बधाई। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 2 न केवल जीवंत शहर बेंगलुरु का प्रवेश द्वार है, बल्कि वास्तुशिल्प प्रतिभा का प्रदर्शन भी है। यह उपलब्धि विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे को कलात्मक सुंदरता के साथ जोड़ने में देश की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!