कर्नाटकः सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 8 विधायकों को दिलाई जा रही मंत्री पद की शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

कर्नाटकः सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 8 विधायकों को दिलाई जा रही मंत्री पद की शपथ

 कर्नाटकः सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 8 विधायकों को दिलाई जा रही मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने कन्नड़ भाषा में शपथ लिया। सिद्धारमैया के शपथ समारोह को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी इसमें शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर भी मंत्री बनें हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, एम बी पाटिल, केजे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे ने भी मंत्री बने हैं। मुनियप्पा भी दलित समुदाय से आते हैं। वहीं, खान और जॉर्ज का संबंध अल्पसंख्यक समुदाय से है। जार्कीहोली अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है। मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!