कांवड़ यात्रा में बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - Shaurya Mail

Breaking News

कांवड़ यात्रा में बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 कांवड़ यात्रा में बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

 

हरिद्वार, कांवड़ यात्रा में बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ खड़खड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

शुक्रवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। सुनील सेठी ने कहा कि कावड़ यात्रा से पूर्व भी बिजली की आंख मिचौली जारी थी। अब कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन निगम सुबह हो, दिन हो या रात बार-बार कई घंटों लाइट काट रहा है। शुक्रवार को भी 3 घंटे किन्ही कारणों से बिजली कटौती हुई। जिसकी वजह से व्यापारियों का कच्चा सामान खराब हो रहा है। सुबह-सुबह लाइट जाने से पानी की समस्या भी होती है। होटल धर्मशालाओं में कावड़ियों के रुके होने से परेशानियां हो रही है। आरोप लगाया कि भूपतवाला बिजली घर में बैठे अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते है। व्यापारियों ने मेले के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग की। विरोध करने वालों में विनेश शर्मा, राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सचिन शर्मा, गणेश शर्मा, शुभम सुखीजा, धर्मपाल प्रजापति, अमित कमती, राजेश शर्मा, मोहित कुमार, अनिल कुमार, सोनू कुमार, लव कुमार, आशीष अग्रवाल, रोहित भसीन, मनीष धीमान, राजू कुमार, रवि कुमार, मुकेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!