जेपी नड्डा शुक्रवार से हिमाचल में करेंगे तीन दिवसीय प्रवास - Shaurya Mail

Breaking News

जेपी नड्डा शुक्रवार से हिमाचल में करेंगे तीन दिवसीय प्रवास

 जेपी नड्डा शुक्रवार से हिमाचल में करेंगे तीन दिवसीय प्रवास

हिमाचल प्रदेश(शिमला),गुरुवार 14 दिसंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार से तीन दिवसीय हिमाचल के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा विकसित भारत संकल्प यात्रा, रोड शो व अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। नड्डा 17 दिसंबर को दिल्ली लौटेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने गुरुवार को बताया कि 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा विजयपुर बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। बिलासपुर में 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नड्डा का अभिनंदन किया गया है। उसके उपरांत वह बिलासपुर से सुंदरनगर के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे।

बिन्दल ने बताया कि जेपी नड्डा 12:30 बजे सुंदरनगर पहुंच जाएंगे। दोपहर 12:30-1:00 बजे सुंदरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभिनंदन कार्यक्रम एवं रोड़ शो में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे नड्डा जिला सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनका अभिनंदन एवं सम्बोधन भी होगा।

उन्होंने कहा कि उसके बाद जेपी नड्डा सुंदर नगर से मण्डी स्थित मुख्यमंत्री संवाद केंद्र तक सड़क मार्ग से जाएंगे। वे यहां सायं 4:00-5:30 बजे तक वह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। सायं 5:30 बजे जेपी नड्डा कुल्लू के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में ही रहेगा। नड्डा कुल्लू 7:15 बजे पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को जेपी नड्डा कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!