जेपी नड्डा आज मुंबई में तीन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा - Shaurya Mail

Breaking News

जेपी नड्डा आज मुंबई में तीन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, गुरुवार  22 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (गुरुवार) को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपने दौरे के दूसरे दिन तीन सार्वजनिक कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10 बजे गिरगाव चौपाटी के बैंड स्टैंड पर छत्रपति शिवाजी महाराज शिल्प का पूजन और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नड्डा 11 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे। वो यहां खारघर (पश्चिम) में पेठपाड़ा के मेट्रो स्टेशन के पास कारपोरेट पार्क में आयोजित मुंबई अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ में हिस्सा लेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नड्डा दोपहर दो बजे सायन कोलीवाड़ा पहुंचेंगे। वो यहां प्रतीक्षा नगर के समाज मंदिर हाल में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!