राज्य में आर्थिकी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इन्वेस्टर्स समिट - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य में आर्थिकी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इन्वेस्टर्स समिट

 राज्य में आर्थिकी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इन्वेस्टर्स समिट

देहरादून ,  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट राज्य के विकास में आर्थिकी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है. इसी के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई नीतियां बनाई जा रही हैं राज्य में उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं, सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है, नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के संबंध में जो भी सुझाव आज प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को आगे की कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा. उद्योग जगत से जुड़े लोगों से समय-समय पर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सुझावों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई गई हैं जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन पर तात्कालिक रूप से जो कार्य हो सकते हैं, वे कार्य किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, निवेश के लिए देवभूमि उत्तराखंड में अनुकूल माहौल है सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का आकर्षण तेजी से राज्य में बढ़ा है।

मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नीतियां निवेश के अनुकूल बनाई जा रही हैं, 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस इन्वेस्टर्स समिट की बैठकें उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी प्रस्तावित हैं, रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश की अनेक संभावनाएं हैं। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको अपना योगदान देना होगा।

इस मौके पर रेरा के अध्यक्ष रबिन्द्र पंवार,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,आनंद बर्द्धन,सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम,एस.एन.पाण्डेय,उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी व रियल एस्टेट से जुड़े निवेशक उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!