चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ी सक्रियता, व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ी सक्रियता, व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

 चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ी सक्रियता, व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 24 फरवरी 2024

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अब सभी विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक में सभी व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता इं. दयानंद ने बताया कि अब समय-समय पर व्यवस्थाओं का आंकलन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएच आईडीसीएल तथा बीआरओ से सड़कों को गड्ढामुक्त करने, बुल्डोजर, जेसीबी एवं पोकलेंड मशीनों को यथास्थान रखने, डंपिंग जोनों का समतलीकरण, ट्रैफिक साइनबोर्ड लगवाने तथा मार्ग अवरूद्ध होने पर मार्ग को सुचारू करने की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी विभागों को दिशा निर्देश दिए गए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!