उत्तराखण्ड में राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की पेंशन में बढ़ोतरी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखण्ड में राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की पेंशन में बढ़ोतरी

 उत्तराखण्ड में राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों की पेंशन में बढ़ोतरी

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 13 फरवरी 2026

उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पेंशन बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अब आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन बढ़कर अधिकतम 30,000 तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘उत्तराखण्ड के आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। यह पेंशन वृद्धि उनके सम्मान और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

गुरुवार शाम जारी आदेश के अनुसार, राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6,000 से बढ़ाकर 7,000 कर दी गई है। अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 से बढ़कर 5,500 की गई है। गंभीर रूप से घायल और पूर्णतः शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों के लिए पेंशन 20,000 से बढ़ाकर 30,000 कर दी गई है। बलिदानी आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन भी 3,000 से बढ़ाकर 5,500 प्रतिमाह कर दी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!