महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद आइस रिंक का लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद आइस रिंक का लोकार्पण

 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद आइस रिंक का लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 06 मई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह रिंक न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में बने इस रिंक में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स आयोजित हुए थे, जिनमें भारत के साथ नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। बाद में उपेक्षा के चलते यह रिंक बंद हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे पुनः शुरू करने का संकल्प लिया।

धामी ने बताया कि रिंक को दोबारा शुरू करने के लिए अगर विदेश से इंजीनियर बुलाने की जरूरत पड़ी, तो वह भी किया गया। सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों से यह कार्य पूरा हुआ। रिंक को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 1 मेगावाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह रिंक न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों का है, बल्कि संभवतः दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आइस स्केटिंग रिंक भी है। आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यहां खेल आयोजन के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। आने वाले समय में इस रिंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक उमेश शर्मा काउ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव प्रशांत आर्य सहित खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!