एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक किय गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालयों प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीएलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गईआंदोलनकारियों का सरकार को अल्टीमेटम : नियुक्ति व 10% आरक्षण पर जल्द फैसला नहीं तो होगा मुख्यमंत्री आवास घेरावदेश के पहले लेखक गांव के सहयोग से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ‘फ्लाईब्रेरी’ का शुभारंभ, पठन संस्कृति को बढ़ावाआज रेस कोर्स में गंगा सालन यमकेश्वर विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई

 एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 मार्च 2026

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी ।

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 19 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17959 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 407 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 36534 तथा व्यवसायिक का 1671 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!