खेल-खेल में बताया मतदान का महत्व, सीईओ ने दिलाई शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

खेल-खेल में बताया मतदान का महत्व, सीईओ ने दिलाई शपथ

 खेल-खेल में बताया मतदान का महत्व, सीईओ ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 06 अप्रैल 2024

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग उत्तराखंड की ओर से शनिवार को स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया।

साइकिल रैली प्रारंभ करने से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी साइकिलिस्टों एवं ऑफिशियल्स तथा खिलाड़ियों, प्रतिभागियों व जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को मतदान की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत साइकिल रैली को उत्तराखंड के खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान उत्तराखंड शासन के विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा समेत खेल विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!