कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा

 कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 मई 2025

भारतीय सेना की कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और सेना के साथ एकजुटता दर्शाते हुए देहरादून में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने किया।

कांग्रेस भवन से निकली यह तिरंगा यात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां नेताओं ने माल्यार्पण कर देश की अखंडता, एकता और सेना के समर्थन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले दिन हो ऐलान कर दिया था कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस संकट व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अपने सारे मतभेद व सारे मुद्दे एक तरफ रख कर मजबूती के साथ केंद्र की सरकार और अपने देश की सेना के साथ खड़ी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि देश के लिए हम कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पहले दिन केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना कर पहलगाम हमले का बदला लेने की कार्यवाही अपनी हवाई सीमा में रहते हुए की थी, किंतु पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया, जिसका मुंह तोड़ जवाब भारत ने दिया।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जितनी बार भी भारत को ललकारा है, उसको उसकी भरी कीमत चुकानी पड़ी और १९८१ में तो उसके दो टुकड़े हो गए, किंतु वो बाज नहीं आ रहा। इसलिए इस बार उसकी करतूतों का खामियाजा पूरी तरह से बर्बाद हो कर चुकाना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में सरकार सेना शमशान व प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता रक्तदान धन व शारीरिक रूप से योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ देश के लिए हर तरह का योगदान देने का जो निर्देश दिया है। हर कार्यकर्ता उसका पूरी निष्ठा से पालन करेगा। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि शहर में आवश्यकता पड़ने पर वो जिला प्रशाशन व सिविल डिफेंस के अधिकारियों को अपने कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस कांग्रेस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित समेत अनेक वरिष्ठ नेता व पार्टी के अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!