क्वारब पुल पर भारी मात्रा में मलवा गिरा,हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर आवाजाही ठप - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

क्वारब पुल पर भारी मात्रा में मलवा गिरा,हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर आवाजाही ठप

 क्वारब पुल पर भारी मात्रा में मलवा गिरा,हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर आवाजाही ठप

हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे गुरुवार रात क्वारब पुल के समीप बंद हो गया। प्रशासन सड़क को खोलने की कवायद में जुट गया है। आज शुक्रवार सुबह पुल की जांच के बाद हाईवे खोलने का काम शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10.30 बजे क्वारब पुल के ठीक ऊपर भारी भूस्खलन हो गया। मालबे की वजह से पुल का एक मुहाना पूरी तरह से बंद हो गया है। जिससे हाइवे पर आवाजाही ठप हो गई है। पुल को भी नुकसान होने की आशंका है। देर रात को हाईवे पर वाहनों की लाइनें लग गईं। क्वारब चौकी के एएसआई आनंद राणा ने बताया है कि हाईवे पर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर पुल के ऊपर गिर गया। मलबे से हाईवे बाधित हो गया है। शुक्रवार सुबह पुल की जांच के साथ ही हाईवे खोलने का काम शुरू हो पाएगा। कल रात से ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जाने वाले वाहनों को रामगढ़, धानाचूली, रानीखेत होकर भेजा जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!