माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए - Shaurya Mail

Breaking News

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए

 माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए

उत्तराखंड(देहरादून) शुक्रवार 09 फरवरी 2024

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। घंटाघर- चकराता रोड-एफआरआई-प्रेमनगर तक, आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने 13 चालान करते हुए रुपए 10700 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 30 चालान करते हुए, रुपए 14700 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 11 चालान करते हुए रुपए 5500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

—-0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!