होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम 30 का किट डीएम को सौंपा - Shaurya Mail

होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम 30 का किट डीएम को सौंपा

होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम 30 का किट डीएम को सौंपा

 

रूद्रपुर, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 महेश चन्द्र जोशी ने कलक्टेªट कार्यालय कक्ष में कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम 30 का किट सौपा। उन्होने होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि कोविड-19 फ्रण्ट लाईन वर्करों को भी उक्त औषधि उलब्ध कराया जाये जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढे ताकि फ्रण्ट लाईन वर्कर समाजहित हित में अपनी सेवायें निरंतर देते रहे। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विभगों के अधिकारियोध्कर्मचारियों को होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम 30 किट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी आर्सेनिक अलबम 30 डाॅ0 सन्दीप कुमार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!