गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभाये की। - Shaurya Mail

Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभाये की।

 गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभाये की।

गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभाये की।

(उत्तराखंड में पिकनिक मनाने आई है प्रियंका गांधी: अमित शाह)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार कुछ ही समय बाद थम जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है।

चुनाव प्रचार के लिए अब जब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं फिर भी इस दौरान स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे।

रायपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। शाह ने कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं।

अमित शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुये कहा कि उन्हें हारने की आदत है,उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया गया। अब वो कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है विकास की बात कभी नहीं कर सकती।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!