गृह मंत्री अमित शाह ने किया 11 सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह ने किया 11 सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

 गृह मंत्री अमित शाह ने किया 11 सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 07 मार्च 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पांच विदेशी हिंदू नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया पारदर्शी और कानून के तहत की जा रही है। अमित शाह ने राज्य की बीजेपी सरकार की उपलब्धिया बताई। उन्होंने धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सीएए और नकल विरोधी कानून पर धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कार्यक्रम में अमित शाह ने 2000 नए पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिए।

इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत दूसरे देशों से आए हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। अमित शाह ने इस दौरान 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने मंच से युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस इवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय टमटा, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेन्द्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बैरागी कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विकास योजनाओं और नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। अमित शाह ने विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!