राजभवन में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से मिलकर दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

राजभवन में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से मिलकर दी बधाई

 राजभवन में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से मिलकर दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 25 मार्च 2024

राजभवन में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी,जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने राज्यपाल से मिलकर होली की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल मुख्यमंत्री से गले मिलकर बधाई दी।

राज्यपाल राजभवन आए सभी गणमान्य लोगों को टीका लगाकर होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और अधिकारियों ने भागीदारी कर राज्यपाल को होली की बधाई दी।

राज्यपाल ने सभी लोगों से मिलकर होली मनाने की अपील की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के साथ-साथ सरहदों पर तैनात सैनिकों को भी होली की बधाई दी और कहा की यह त्योहार सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!