हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुल्लू दशहरा का उद्घाटन किया - Shaurya Mail

Breaking News

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुल्लू दशहरा का उद्घाटन किया

 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुल्लू दशहरा का उद्घाटन किया

हिमाचल प्रदेश, बुधवार 25 अक्टूबर 2023

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को सप्ताह भर चलने वाले कुल्लू दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया। यह उत्सव भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ। यात्रा में शुक्ला भी शामिल हुए।

शुक्ला ने एक बयान में कहा कि कुल्लू दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य में साल भर आयोजित होने वाले मेले और त्योहार लोगों की समृद्ध परंपराओं और धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं।

शुक्ला ने कहा कि आधुनिकीकरण के वर्तमान युग में अपनी समृद्ध संस्कृति, सदियों पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए राज्य के लोग सराहना के पात्र हैं। बाद में, उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।

उन्होंने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय लोक महोत्सव कुल्लू दशहरा का भी उद्घाटन किया। महोत्सव में लगभग 15 देशों के कलाकारों के प्रस्तुति के लिए आने की संभावना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!