बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ चलेगी नियमित बस - Shaurya Mail

Breaking News

बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ चलेगी नियमित बस

 बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ चलेगी नियमित बस

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 जनवरी 2026

जिले के बड़कोट और चिन्यालीसौड में जल्द हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी-चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा।

सोमवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों को दोनों ही बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बड़कोट हेलीपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हज़ार रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार जताया । हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों मे इजाफ़े के साथ ही किसी आपदा, मरीजों के इमरजेंसी शिफ्टिंग मे सहूलियत होगी

चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी विकास परिषद तथा स्थानीय लोगों की मांग रही है कि उत्तरकाशी से चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु अभी तक कोई भी रोडवेज बस संचालित न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुये चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाये जिससे हमारे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन व पी.जी.आई. चण्डीगढ़ इलाज के लिए जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी इस बस संचालन से सुविधा प्राप्त होगी। इस रोडवेज बस के संचालन से चण्डीगढ़ से उत्तरकाशी आने-जाने में असानी होगी व यह रिवर्स पलायन का भी कारण बनेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!