बुलंदियों पर छा जाने के जज्बे को सलाम - Shaurya Mail

Breaking News

बुलंदियों पर छा जाने के जज्बे को सलाम

 बुलंदियों पर छा जाने के जज्बे को सलाम

बुलंदियों पर छा जाने के जज्बे को सलाम

 

हरिद्वार। देश की आन बढ़ाने की बात तो सभी सोचा करते है लेकिन खुशनसीब है वो लोग जो गुमनामी के अन्धेरो से निकल कर देश का नाम रोशन करते है। आज फक्र है हमे ऐसी प्रतिभाओं पर जो नई रोशनी बन कर दुनिया में छा जाना चाहते है क्योकि उनमें होता है ऐसा जज्बा जिसके खातिर वे कुछ कर गुजर जाते है।

टोक्यो ओलिंपिक में पूरे विश्व को अपनी हॉकी स्टिक का जादू दिखाने वाली उत्तराखंड की बेटी हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया का हरिद्वार पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।वंदना के स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से विशेष तैयारियां की गई थी। टोक्यो ओलिंपिक से वंदना बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पहुंची।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच हैट्रिक गर्ल वंदना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आज प्रत्येक भारतीय को गर्व है। वंदना और उनकी टीम ने संयुक्त प्रयास से हॉकी में शानदान प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हम वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। हरिद्वार के रोशनबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। तभी से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था और वह इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा स्वागत किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!