भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल - Shaurya Mail

Breaking News
महानगर देहरादून में आज युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल प्रचार हेतु बाइक रैली का आयोजन कियाभाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के नेतृत्व में अनेक जगह पर जनसभाएं जनसंपर्क कियाधामी बोले- भाजपा का संकल्प पत्र विकास की गारंटीडीएम ने सड़क सुधारीकरण कार्य को तेजी से संपादित करने के दिए कड़े निर्देशदेश का अग्रणी आई हॉस्पिटल चेन, ए एस जी आई हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (ए एस जी आई केयर, देहरादून) का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया

भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

 भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

भारी बारिश के चलते सड़क का पुश्ता गिरा, दो मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

 

मसूरी,  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे जगह-जगह मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मसूरी में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के मुख्य सड़क का पुश्ता गिर गया। जिसके बाद सड़क के नीचे वाल्मीकि बस्ती में पुश्ते के गिरने से आए मलबे और पत्थर से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, देर रात को हुए इस हादसे में लोगों की जान बाल-बाल बची। .वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले राजेंद्र, रविन्द्र और अशोक ने बताया कि अचानक सड़क का पुश्ता गिरने से मलबा और पत्थर उनके घर पर जा गिरे। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी और अपने परिवार की जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post