हिमाचल में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान

हिमाचल, इस साल मानसून की बरसात ने सबसे ज्यादा तबाही हिमाचल में मचाई है. हिमाचल को प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। हिमाचल में मानसून से संबंधित व अन्य दुर्घटनाओं में 330 लोगों की जान चली गई हैं। हिमाचल प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान आंका गया है। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कहा है कि इस दौरान प्रभावित इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। इसके अलावा आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 24 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।