Breaking News

हरियाणा: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की कार का पानीपत में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

 हरियाणा: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की कार का पानीपत में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। दरअसल, बिप्लब देव आज हरियाणा के पानीपत में थे। पानीपत के जीटी रोड पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिप्लब देव दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में वे बाल-बाल बच गए। आपको बता दें कि बिप्लब देव को हाल में ही हरियाणा का बीजेपी प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यक्रमों के सिलसिले में ही वे चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्होंने सड़क मार्ग का सहारा लिया था और इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

त्रिपुरा में पहली बार भाजपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिप्लब कुमार देव राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उनके ही नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में 25 सालों से चली आ रही। वामपंथी सरकार को उखाड़ फेंका था। हालांकि, बाद में उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। इसके बाद वे लगातार अलग-अलग जिम्मेदारियां पार्टी के लिए निभा रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!