हरीश ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन - Shaurya Mail

Breaking News

हरीश ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

 हरीश ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 08 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और अपने बेटे वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए लगातार जनसंपर्क में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आईएसबीटी देहरादून के समीप कांग्रेस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

धर्मपुर से पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल के भाजपा में जाते ही हरीश रावत ने यह दिखा दिया कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता का प्यार और आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है। इस मौके पर उपस्थित लोगों में अलग ही जोश देखने को मिला।

पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश के साथ चकराता विधायक प्रीतम सिंह थे। भारी भीड़ के कारण जब हरीश रावत पीछे तक बैठे लोगों को नहीं देख सके तो मेज के ऊपर खड़े होकर उन्होंने सभी का आभार जताया और लोकसभा चुनावों में उत्तराखण्ड की सभी पांचों सीटों पर जीत के लिए जनता से अपील की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!