उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, कांग्रेस में सन्नाटा, मुख्यमंत्री पहुंच रहे पार्टी मुख्यालय - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, कांग्रेस में सन्नाटा, मुख्यमंत्री पहुंच रहे पार्टी मुख्यालय

 उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, कांग्रेस में सन्नाटा, मुख्यमंत्री पहुंच रहे पार्टी मुख्यालय

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 03 दिसम्बर 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन राज्यों में जीत की बढ़त पर जहां देहरादून सहित राज्य में जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ देर में मुख्यमंत्री धामी सहित प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं।

चार राज्यों के चुनाव परिणाम में तीन राज्यों तीन राज्यों राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में आ रहे प्रचंड जीत के रुझानों से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही भाजपा की बढ़त पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हो रही है। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि तीन राज्यों में पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित अन्य कुछ देर में पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। एकाध कार्यकर्ता दिखाई पड़ रहे थी, लेकिन कोई बड़े नेता दिखाई नहीं पड़े। भाजपा महानगर से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं पार्टी की जीत पर जश्न मना रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!